पूर्व ग्राम प्रधान पर लगा गबन का आरोप, डीएम चंदौली से हुई शिकायत।
प्रधानपति ने अपने निजी फर्म में कराया सरकारी पैसा ट्रांसफर।
निर्मल भारत अभियान योजना में 2.58 लाख का घोटाला
(रिपोर्ट - नीरज कुमार निर्भीक)
शहाबगंज : विकास खण्ड शहाबगंज के भटरौल गाँव में पूर्व ग्राम प्रधान पुष्पा सिंह के कार्यकाल के दौरान निर्मल भारत अभियान योजना में धांधली की जिलाधिकारी चंदौली से की गई है .
शिकायतकर्ता सतीश कुमार ने डीएम चंदौली को शपथपत्र देकर पूर्व ग्राम प्रधान पुष्पा सिंह के कार्यकाल के दौरान वित्तीय वर्ष 2018-19 के खाता 6 निर्मल भारत अभियान से 2.58 लाख रुपये के गबन की जांच की मांग की है .
उन्होंने आरोप लगाया है कि पूर्व ग्राम प्रधान के पति संजीव कुमार सिंह ने निर्मल भारत अभियान के खाते से अपने निजी फर्म धनश्री बिल्डिंग मैटेरियल के खाते में दिनांक 07/09/2018 को चेक संख्या 21024940 से 1.20 लाख , दिनांक 24/09/2018 को चेक संख्या 12018503 से 72 हजार एवं दिनांक 02/11/2018 को चेक संख्या 12018512 से 66 हजार रुपये ट्रांसफर करवाकर जनता की गाढ़ी कमाई का बंदरबांट किया था जो कि विधि विरुद्ध है .
शिकायतकर्ता सतीश कुमार ने जिलाधिकारी चंदौली से उक्त मामले की उच्चस्तरीय जांच करवाकर दोषियों के विरुद्ध दण्डात्मक कारवाई की मांग किया है .
भाजपा विधायक चकिया का प्रतिनिधि बताकर करता है पद का दुरुपयोग :
ग्राम पंचायत भटरौल के पूर्व ग्राम प्रधान पुष्पा सिंह के पति संजीव कुमार सिंह पर ग्रामीणों ने गंभीर आरोप लगाया है .
नाम प्रकाशित नहीं करने के शर्त के साथ ग्राम पंचायत भटरौल के कई लोगों ने बताया कि गांव के छोटे-मोटे मामले को लेकर अपनी राजनीतिक रोटी सेंकने के लिए भाजपा विधायक चकिया के नाम से थानों और तहसीलों में दबाव बनाकर अपने पद का दुरुपयोग करता है , ग्रामीणों ने यह भी कहा कि पुष्पा सिंह के कार्यकाल के दौरान ही प्रधानपति संजीव कुमार सिंह ने राजनीतिक वश कई सरकारी भूमि और रास्तों पर अवैध कब्जा कराया है ,यदि ग्रामीण कोई शिकायत दर्ज करवाते है तो विधायक चकिया के नाम से फोन करके मामले पर दबाव डालता है .






0 टिप्पणियाँ